

भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल कहते हैं। आप भी जान लीजिए इनके श्रृंगार में कौन सी चीजें हैं जरूरी।
Image Source : File Imageघर में लड्डू गोपाल यदि आप रखते हैं तो उनकी सेवा करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आपको उनके पहनावे का ध्यान रखना होगा।
Image Source : File Imageलड्डू गोपाल के श्रृंगार में उनके लिए सुंदर रंग के कपड़े होने चाहिए, इसमें आपको रंग का भी खास ध्यान रखना होगा। उनके वस्त्र सप्ताह में दिन के अनुसार जरूर बदलें।
Image Source : File Imageलड्डू गोपाल को पीले, लाल या सफेद इन शुभ रंगों के ही कपड़े पहनाए जाते हैं। काला रंग भूल से भी न प्रयोग करें।
Image Source : File Imageघर में जितने बड़े लड्डू गोपाल हों उसी के अनुसार एक बासुंरी भी उनके साथ होनी चाहिए। चांदी की बासुंरी उनके श्रृंगार में सबसे शुभ मानी जाती है।
Image Source : File Imageलड्डू गोपाल के श्रृंगार में कान का कुंडल, मुकुट जिसमें मोर पंख हो, गले में पहनाने के लिए मोती की माला, बैठने के लिए सिंहासन भी होना चाहिए।
Image Source : File Imageलड्डू गोपाल के रात्रि शयन के लिए एक छोटा सा पलंग भी होना चाहिए।
Image Source : File Imageयदि आप लड्डू गोपाल को अपने घर में रखना चाहते हैं तो इन जरूरी चीजों को उनके श्रृंगार में जरूर शामिल करें।
Image Source : File Imageमाना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल की सेवा की जाती है उस घर में साक्षात श्री कृष्ण वास करते हैं और अपनी कृपा भी बरसाते हैं।
Image Source : File ImageNext : Love Horoscope 29 January 2024: आज किन राशियों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल? पढ़ें