

आज यानी कि 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन बाल गोपाल की आराधना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
Image Source : FILE IMAGEधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।
Image Source : FILE IMAGEजन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। तो जानिए भगवान कृष्ण को भोग में क्या अर्पित करना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEलड्डू गोपाल को पंजीरी अति प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन मुरलीधर को पंजीरी का भोग जरूर लगाएं।
Image Source : FILE IMAGEलड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग अति प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाना न भूलें।
Image Source : FILE IMAGEपंचामृत के बिना जन्माष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है। लड्डू गोपाल को पंचामृत भी अवश्य अर्पित करें।
Image Source : FILE IMAGEमौसमी फल के अलावा बाल गोपाल कन्हैया को केला का भोग भी जरूर लगाएं।
Image Source : FREEPIKजन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को खीरा का भी भोग लगाएं।
Image Source : FILE IMAGEकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को चावल से बनी खीर का भोग भी लगाएं। कहते हैं कि मईया यशोदा कान्हा जी को चावल से बनी खीर खिलाया करती थीं।
Image Source : FILE IMAGENext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग