

हिंदू धर्म में अक्सर पूजा-पाठ में लौंग पूजा सामग्री के तौर पर प्रयोग की जाती है, आखिर यह लौंग आपको मालामाल भी बना सकती है, जानिए इसके लाभकारी उपायों के बारे में।
Image Source : India Tvयदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या फिर अपार धन प्राप्ति आपका उद्देश्य है तो लौंग के इन उपायों को फटा-फट कर लें, आपके दिन बदलने लगेंगे।
Image Source : India Tvमान्यता है कि अमावस्या या पूर्णिमा की रात 11 लौंग कपूर के साथ जला कर मां लक्ष्मी की पूजा करने से फंसा हुआ धन वापस मिल जाता है।
Image Source : File Imageज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार मां लक्ष्मी को दो लौंग के साथ गुलाब का फूल अर्पित करने से वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
Image Source : File Imageघर में अगर पैसा नहीं टिक रहा है तो 5 लौंग की कलियां लाल रंग के कपड़े में बांध कर घर की तिजोरी में रखने से धनलाभ होता है।
Image Source : File Imageमान्यता है कि शनिवार के दिन घर में दीया जला कर उसमें 3 से 4 लौंग डाल दें। ऐसा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
Image Source : File Imageअगर आप कर्ज से परेशान हैं तो मान्यता के अनुसार जेब में 2 या 3 लौंग लाल रुमाल में लपेट कर रखना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपका सारा कर्ज जल्द चुकता हो जाएगा।
Image Source : India TvNext : Love Horoscope 24 February 2024: आज आपकी लव लाइफ में क्या आएगा नया मोड़, यहां पढ़ें