

चंद्रग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर दोपहर लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा।
Image Source : Socialचंद्रग्रहण को शुभ समय नहीं माना जाता इसलिए इस दौरान कई तरह की सावधानियां बरती जाती हैं।
Image Source : Socialइसके साथ ही चंद्रग्रहण के बाद भी कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको करने से ग्रहण के अशुभ प्रभावों से आप मुक्ति पा सकते हैं।
Image Source : Socialआज हम आपको ग्रहण के बाद किए जाने वाले ऐसे ही कुछ कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कार्यो को करने से ग्रहों की नकारात्मकता को आप दूर कर सकते हैं।
Image Source : Socialचंद्रग्रहण के खत्म होने के बाद आपको स्नान अवश्य करना चाहिए। नहाने के जल में इस दौरान गंगाजल मिला सकें तो और भी अच्छा।
Image Source : Socialग्रहण के बाद आपको घर में भी गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए, इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती है। चंद्रग्रहण के बाद भोजन करने वाले हैं तो उसमें तुलसी के कुछ पत्ते आप डाल सकते हैं।
Image Source : Socialचंद्रग्रहण के बाद दान-दक्षिणा करने से ग्रहों की अशुभता दूर होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Image Source : Socialइसके साथ ही चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चंद्रग्रहण के बाद सफेद चीजों जैसे-दूध, दही, घी, मिठाई आदि का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
Image Source : Socialइन कार्यों को चंद्रग्रहण के बाद करने से ग्रहण के अशुभ प्रभावों से आप बच सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग