

जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। माता लक्ष्मी घर आने से पहले कई संकेत देती हैं।
Image Source : FREEPIKअगर आपको ये चीजें दिखीं हैं तो समझिए आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है।
Image Source : FILE IMAGEसूर्यास्त या शाम के समय घर में एक साथ तीन छिपकलियां का दिखने का मतलब है आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है।
Image Source : FREEPIKघर में काली चींटियों का दिखना शुभ संकेत होता है। चींटियों के नजर आने का अर्थ है आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करने वाली हैं।
Image Source : FREEPIKअगर घर में चिड़ियों ने घोंसला बनाया हुआ है तो खुश हो जाइए। जल्द ही आपको कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है।
Image Source : FREEPIKयदि आपको सुबह-सुबह कई दिनों तक कोई झाड़ू लगाता दिखाई दे तो इसका समझ लीजिए कि आप बहुत जल्द धनवान होने वाले हैं।
Image Source : FREEPIKउल्लू बहुत कम लोगों को नजर आता है। ऐसे में उल्लू के दिखने का मतलब है कि आप पर माता लक्ष्मी की अपार कृपा है।
Image Source : FREEPIKNext : भगवान को एक हाथ से प्रणाम करने से क्या होता है? जानें यहां