माघ पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, ग्रहों के दुष्प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

माघ पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, ग्रहों के दुष्प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

Image Source : Social

माघ पूर्णिमा के दिन नवग्रहों को शांत करने के लिए आप प्रत्येक ग्रह से जुड़ा उपाय आजमा सकते हैं। माघ पूर्णिमा 2025 में 12 फरवरी को है। आइए जानते हैं इस किस ग्रह को शांत करने के लिए क्या दान करना चाहिए।

Image Source : Social

सूर्य को शांत करने के लिए सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें और चंदन, लाल रंग के कपड़े और गेहूं का दान करें।

Image Source : Social

चंद्रमा की शांति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन शक्कर, चावल, मिश्री आदि का दान करना आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा।

Image Source : Social

माघ पूर्णिमा पर अगर आप गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र दान करते हैं तो इससे मंगल की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है।

Image Source : Social

बुध दोष को दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन आपको हरी सब्जियों, हरे वस्त्रों का दान करना चाहिए।

Image Source : Social

गुरु ग्रह के प्रतिकूल प्रभाव को दूर करने के लिए केसर, पीली सरसों, पीले वस्त्र, पीली मिठाइयां आपको दान देनी चाहिए।

Image Source : Social

शुक्र दोष को दूर करने के लिए कपूर, देसी घी, मक्खन आदि का दान आपको माघ पूर्णिमा के दिन करना चाहिए।

Image Source : Social

शनि दोष को दूर करने के लिए काले तिल, लोहे के पात्र, काले वस्त्र आपको दान करने चाहिए।

Image Source : Social

राहु-केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए कंबल, टोपी, पगड़ी आदि आप दान कर सकते हैं।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग