महाकुंभ स्नान के बाद किस आकार का तिलक लगाना चाहिए?

महाकुंभ स्नान के बाद किस आकार का तिलक लगाना चाहिए?

Image Source : Social Media

महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं। अभी तक 10.21 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

Image Source : PTI

अभी ये भीड़ बढ़ ही रही है, क्योंकि माना जा रहा कि 144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का शुभ योग बना है।

Image Source : PTI

इसके अलावा, दूसरा अमृत स्नान भी इस बार मौनी अमावस्या की तिथि को पड़ रहा है, जो बेहद ही शुभ माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रहेगी।

Image Source : PTI

हिंदू धर्म शास्त्रों में स्नान करने के बाद माथे पर तिलक भी लगाना शुभ माना गया।

Image Source : PTI

ऐसे में महाकुंभ स्नान के बाद लोगों को माथे पर तिलक जरूर लगाना चाहिए, इससे मन शांत और एकाग्र रहता है।

Image Source : PTI

ऐसे में सवाल है कि किन लोगों को किस आकार का तिलक लगाना चाहिए? आइए जानते हैं...

Image Source : PTI

शास्त्रों में मूलत: तीन प्रकार के तिलक की जानकारी दी गई है- 1. वैष्णव तिलक 2. शैव तिलक 3. ब्रह्म तिलक

Image Source : PTI

माना गया है कि वैष्णव तिलक वैष्णव संप्रदाय को इंगित करता है, यह तिलक भगवान विष्णु और श्री कृष्ण के माथे पर लगते हैं। अगर आप भगवान विष्णु और श्री कृष्ण के भक्त हैं तो यह तिलक आपको लगाना चाहिए।

Image Source : Social Media

शैव तिलक या त्रिपुंड तिलक भगवान शिव को अर्पित किया जाता है, अगर आप शिवभक्त हैं तो ये तिलक आपको लगाना चाहिए।

Image Source : Social Media

ब्रह्म तिलक आमतौर पर मंदिर में पुजारी और ब्राह्मण समाज के लोग लगाते हैं। साथ ही इस तिलक को गृहस्थ जीवन वाले लोग लगाते हैं। यह तिलक ब्रह्म देव लगाते हैं।

Image Source : Social Media

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग