

पूरे 12 वर्षों के बाद महाकुंभ मेला का आयोजन होता है। इस बार प्रयागराज में कुंभ मेला लगा है।
Image Source : FILE IMAGEमहाकुंभ में बड़ी संख्या में साधु संत आते हैं। कुंभ में अमृत स्नान पहले नागा बाबा और फिर अन्य प्रमुख साधु-संत करते हैं।
Image Source : FILE IMAGEमहाकुंभ में नागा साधु भी आते हैं, जो सिर्फ यही दिखते हैं। कुंभ के बाद वो फिर से दुनिया से अलग कहीं दूर चले जाते हैं।
Image Source : FILE IMAGEकहते हैं कि नागा साधु हिमालय की ऊंची चोटियों पर रहकर गुप्त रूप से योग और साधना करते हैं।
Image Source : FILE IMAGEनागा साधु और अघोरी में क्या अंतर है? जानें
Image Source : FILE IMAGEबहुत से लोगों को नागा साधु और अघोरी में अंतर पता नहीं होता है वो दोनों को एक ही समझ लेते हैं। लेकिन दोनों में बहुत अंतर होता है।
Image Source : FILE IMAGEबता दें कि अघोरी बाबा और नागा साधु दोनों ही भगवान शिव के उपासक होते हैं।
Image Source : FILE IMAGEलेकिन नागा साधु जहां जंगल और हिमालयों में रहकर साधना करते हैं। वहीं अघोरी बाबा श्मशान में साधना करते हैं।
Image Source : FILE IMAGEनागा बाबा शुद्ध शाकाहारी और सात्विक आहार का सेवन करते हैं। जैसे-कंदमूल फल, जड़ी-बूटी, फल और कई तरह के पत्ते आदि।
Image Source : FILE IMAGEदूसरी तरफ अघोरी बाबा श्मशान में रहते हुए अधजले शवों का मांस खाते हैं।
Image Source : FILE IMAGEअघोरी बाबा आसानी से नहीं दिखते हैं लेकिन बनारस ऐसी जगह है जहां अघोरी सबसे ज्यादा रहते हैं।
Image Source : FILE IMAGENext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग