

12 वर्ष बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।
Image Source : File13 जनवरी से इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हो रही है, पर पहला शाही स्नान 14 जनवरी को है। वहीं, आखिरी स्नान 26 फरवरी को होगा।
Image Source : Fileऐसे में दूर-दूर से लोग महाकुंभ में स्नान करने पहुंचेंगे, अब बड़ा सवाल है कि कितने बजे स्नान करना है सही? तो आइए जानते हैं इसका जवाब...
Image Source : Fileहिंदू धर्म के मुताबिक, देश के पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना गया है, लेकिन हर शुभ काम के लिए भी एक सही मुहूर्त होता है। इसका जिक्र हमारे धर्म शास्त्रों में भी मिलता है।
Image Source : Fileशास्त्रों के मुताबिक, 4 प्रकार के स्नान होते हैं- मुनि स्नान, देव स्नान, मानव स्नान और राक्षस स्नान।
Image Source : File Photoब्रह्म काल यानी सुबह 4 से 5 बजे बीच स्नान करने को मुनि स्नान कहा जाता है, इस टाइम को स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस समय स्नान करने वाले के घर में हमेशा सुख-शांति बनी रही है।
Image Source : Social Mediaदेव स्नान सुबह 5 से 6 बजे के बीच किया जाता है, इस समय स्नान करने वाले के जीवन में यश, कीर्ति, धन-वैभव की कमी नहीं रहती।
Image Source : Fileवहीं, 6 से 8 बजे के बीच मानव स्नान होता है, इस समय स्नान करने वाले व्यक्ति को अपने काम में सफलता, सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Image Source : File Photoजबकि 8 बजे के बाद स्नान को राक्षस स्नान कहा जाता है, इस वक्त स्नान वाले को जीवन में दरिद्रता और तंगहाली से गुजरना पड़ता है।
Image Source : File PhotoNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग