

महाकुंभ का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इस दौरान पहला शाही स्नान 14 जनवरी को किया जाएगा
Image Source : Socialकरोड़ों की संख्या में लोग महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले हैं। इस मेले की रौनक नागा साधुओं के अखाड़े भी प्रयागराज पहुंच चुके हैं।
Image Source : Socialमहाकुंभ में जो लोग हिस्सा नहीं ले पाएंगे वो घर पर रहकर भी एक छोटा सा काम करके कुंभ स्नान का लाभ पा सकते हैं।
Image Source : Socialअगर आपके घर के आस पास कोई शुद्ध तालाब या फिर नदी है तो नागा साधुओं के शाही स्नान के बाद वहां जाकर गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों को स्मरण करके आप स्नान कर सकते हैं।
Image Source : Socialअगर नदी या तालाब घर के आसपास नहीं है तो नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करने से भी आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
Image Source : Socialअगर आपके पास न गंगाजल है और नाही आसपास नदी, तालाब हैं तो गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का स्मरण करते हुए आपको स्नान करना चाहिए।
Image Source : Socialमहाकुंभ के शुभ अवसर पर अगर आप घर पर भी श्रद्धापूर्वक स्नान करते हैं तो आपको देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Image Source : Socialइस दिन स्नान के बाद आप दान करते हैं तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। यह काम आप बिना कुंभ में जाए भी कर सकते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग