

माघ माह की मौनी अमावस्या इस बार 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन कुछ जरूरी चीजों का दान करने से पितृ दोष से शीघ्र मुक्ति मिलती है।
Image Source : India Tvअगर आप पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मौनी अमावस्या के दिन पूजा पद्धति के अनुसार इन चीजों का दान जरूर करें। इसका 100 गुना लाभ जरूर मिलेगा।
Image Source : India Tvमौनी अमावस्या पर जरूरतमंद लोगों को कंबल का दान करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कंबल के दान से अशुभ ग्रह शांत होते हैं और पितृ आशीर्वाद देते हैं।
Image Source : File Imageमान्यता है कि इस दिन अनाज में चावल, गेहूं का आटा, नमक, उड़द की दाल, फल आदि चीजें दान करने से पितरों को भोजन की प्राप्ति होती है।
Image Source : File Imageइस दिन सरसों के तेल का दान करना भी बेहद शुभ होता है और इसका फल दोगुना मिलता है। साथ ही शनि पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।
Image Source : Freepikमौनी अमावस्या पर पितरों को जल से तर्पण देना चाहिए और उनकी आत्मा की शांति के लिए दान-पुण्य करना चाहिए।
Image Source : India Tvधार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पितरों को जल का तर्पण देने से वह खुश होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
Image Source : India Tvइसी के साथ इस दिन कर्मकांडी ब्राह्मण को भोजन करा कर उन्हें दान-दक्षिणा सामर्थ अनुसार देने से पितरों को मुक्ति मिलती है।
Image Source : File Imageमाना जाता है जो पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों के निमित्त कुछ नहीं कर पाते, उन्हें मौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने से सारे लाभ मिल जाते हैं।
Image Source : File Imageमौनी अमावस्या के दिन इन सब चीजों का दान करने से पितृ प्रसन्न होकर घर-परिवार को फलने-फूलने का आशीर्वाद देते हैं और पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।
Image Source : File ImageNext : साल 2024 में शनि इन राशियों पर पड़ेंगे भारी, मच सकती है उथल-पुथल!