

मौनी अमावस्या 29 जनवरी के दिन है। इसी दिन महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी है, इसलिए मौनी अमावस्या का महत्व और भी बढ़ गया है।
Image Source : Socialमौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने के साथ ही मौन व्रत रखना भी शुभ माना जाता है।
Image Source : Socialइस दिन किन देवी-देवताओं की पूजा करने से आपको लाभ होता है, इसके बारे में आइए जानते हैं।
Image Source : Socialमौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है।
Image Source : Socialइस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी बेहद लाभकारी होता है, शिव पूजन से वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और मनोकामनाएं पूरी होती है।
Image Source : Socialइन देवी-देवताओं के साथ ही पितरों की पूजा और उनके निमित्त तर्पण भी आपको इस दिन करना चाहिए।
Image Source : Socialइस दिन पितृ पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, साथ ही आप जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।
Image Source : Socialअगर आप देवी-देवताओं और पितरों की पूजा ना भी कर पाएं तो इनसे जुड़े मंत्रों का जप करने से भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग