

भय से मुक्ति और बल, बुद्धि प्रदान करने वाले हनुमान जी के भक्तों के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का बड़ा महत्व है।
Image Source : Socialहनुमान जी के इस मंदिर में जाकर भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Image Source : Socialहनुमान जी का यह मंदिर नकारात्मक शक्तियों से छुटाकारा दिलाने वाला भी माना जाता है। भूत-प्रेत बाधा से भी इस मंदिर में जाकर मुक्ति मिलती है।
Image Source : Socialहालांकि कुछ विशेष सावधानियां बरतने को भी इस मंदिर में कहा जाता है। जैसे-यहां से प्रसाद घर लाने को मना किया जाता है।
Image Source : Socialधार्मिक मान्यताओं के अनुसार मेहंदीपुरी बालाजी मंदिर से प्रसाद इसलिए नहीं लाना चाहिए कि इसके साथ मंदिर में मौजूद नकारात्मक शक्ति भी आपके साथ आ सकती है।
Image Source : Socialप्रसाद के साथ ही किसी भी प्रकार की सुगंधित वस्तु बालाजी मंदिर से लाना वर्जित माना गया है। सुगंधित चीजों पर नकारात्मक शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं।
Image Source : Socialइसके साथ ही मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अजनबियों से बात करने और किसी को भी पैसा देने से बचने को कहा जाता है।
Image Source : Socialयहां मिलने वाले प्रसाद को मंदिर के परिसर में ही खाकर वहीं छोड़ देने की सलाह दी जाती है।
Image Source : Socialइन सावधानियों को अगर भक्त बरतते हैं तो किसी भी तरह की परेशानी उनके जीवन में नहीं आती। साथ ही बालाजी का आशीर्वाद भी उनपर बना रहता है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग