

मोहिनी एकादशी को सभी पापों को हरने वाली तिथि के रूप में जाना जाता है।
Image Source : Fileइस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Image Source : Fileआइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन इतिहास में क्या हुआ था।
Image Source : Fileधार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब देवताओं और दानवों ने समुद्र मंथन में हिस्सा लिया था, तो मंथन के दौरान ही समुद्र से अमृत कलश निकला।
Image Source : Fileदानव इस कलश को छीनकर भागने लगे, तब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण करके दानवों से अमृत कलश ले लिया और देवताओं को अमृत पान करवाया।
Image Source : Fileऐसा माना जाता है कि उस दिन भी वैशाख मास की एकादशी तिथि थी।
Image Source : Fileधार्मिक मान्यताओं के अनुसार तब से ही इस तिथि को मोहिनी एकादशी के रूप में जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
Image Source : FileNext : अगर आपकी कुंडली में चल रही है शनि की महादशा तो भूलकर भी न करें ये काम