

मेष राशि के जातकों के लिए इस माह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध की अपेक्षा अधिक शुभ और सफलता देने वाला रहेगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आपके द्वारा किए गए आर्थिक प्रयास भी सफल रहेंगे।
Image Source : India TVइस माह आपको करियर व्यवसाय में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में बिजनेस या किसी योजना में सोच समझकर ही पैसा लगाएं। हालांकि माह की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से आपके लिए शुभ है।
Image Source : India TVमाह के दूसरे सप्ताह में भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। इस दौरान किसी के बहकावे में आने और उपहास करने से बचें। साथ ही किसी की गलती पर टांग न अड़ाएं, नहीं तो बेवजह की परेशानी या अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
Image Source : India TVआपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने में आपका जीवन साथी अहम भूमिका निभाएगा। बदलते मौसम में सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत रहेगी।
Image Source : India TVमाह के दूसरे भाग में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के प्रबल योग हैं। यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी और नए संपर्क बढ़ेंगे। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन बावजूद इसके खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
Image Source : India TVइस दौरान आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यापार में भी मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। माह के दूसरे भाग में परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। विवाद सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं को नज़रअंदाज़ न करें।
Image Source : India TVमाह की शुरुआत में किसी खास काम में मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान परिजनों के साथ खुशी के पल बिताने के कई मौके आपको मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क से आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
Image Source : India TVअपने कागजात और सामान को संभाल कर रखें, अन्यथा उनके खोने की आशंका है। आजीविका के लिए किया गया प्रयास सफल साबित होगा, लेकिन याद रखें कि हाथ में आए इस अवसर को भूलकर भी न जाने दें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
Image Source : India TVआपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी लेकिन अतिरिक्त व्यय भी बना रहेगा। माह के मध्य में आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थका देने वाली और खर्चीली साबित होगी।
Image Source : India TVइस दौरान करियर व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे, लेकिन आपको उत्साह में होश खोने से बचना होगा, अन्यथा आपकी खुशी का रंग बिगड़ सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करते समय ठीक से पढ़ लें।
Image Source : India TVइस दौरान कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, हालांकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
Image Source : India TVभूमि व भवन संबंधी किसी विवाद में फैसला आपके पक्ष में जाएगा। माह के मध्य में किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
Image Source : India TVNext : Aaj Ka Rashifal 1 December 2022: 1 दिसंबर से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए अपना राशिफल