

जिन बच्चों का मूलांक 5 होता है, वे जन्म से ही तेज दिमाग के और जीनियस माने जाते हैं। इनकी सोच सबसे अलग होती है और ये कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से सबको चौंका देते हैं।
Image Source : pixabayबता दें जिन बच्चों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका बर्थ मूलांक 5 होता है। इन पर बुद्धि के देवता बुध की विशेष कृपा रहती है।
Image Source : canvaमूलांक 5 के बच्चे जिज्ञासु और जल्दी सीखने वाले होते हैं। वे चीजों को समझने में समय नहीं लेते और तुरंत ही नई चीजें सीख लेते हैं।
Image Source : pixabayबुध ग्रह के प्रभाव से मूलांक 5 वाले बच्चे बातचीत में सबसे आगे रहते हैं। इनके अंदर खूब आत्मविश्वास होता है। इनकी बातों में आकर्षण होता है, जिससे ये सभी का दिल जीत लेते हैं।
Image Source : canvaमूलांक 5 वाले बच्चे हमेशा कुछ नया करने की सोच रखते हैं और इसी वजह से ये कम उम्र में ही करियर या पढ़ाई में बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेते हैं।
Image Source : pixabayऐसे बच्चे भविष्य में टेक्नोलॉजी, मीडिया, बिजनेस या रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। ये चुनौतियों से डरने के बजाय उनसे सीखते हैं।
Image Source : canvaइनकी रुचि मैथ्स, साइंस और कंप्यूटर में ज्यादा होती है। ये बच्चे हर विषय को खेल-खेल में समझ जाते हैं।
Image Source : canvaमूलांक 5 के बच्चे हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
Image Source : canva(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Image Source : canvaNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि