

9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा।
Image Source : FILE IMAGEइस दिन नाग देवता की पूजा करने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है।
Image Source : FILE IMAGEनाग पंचमी के दिन इन पांच नागों की उपासना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिलता है।
Image Source : FILE IMAGEकुलिक नाग ब्राह्मण कुल के माने जाते हैं। कहते हैं कि कुलिक नाग की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
Image Source : FILE IMAGEनाग पंचमी के दिन नागराज वासुकी पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि नागराज वासुकी भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे।
Image Source : FILE IMAGEसमुद्र मंथन के समय नाग वासुकी का रस्सी के रूप में उपयोग किया गया था। इस दौरान वो बुरी तरह घायल हो गए थे, तब शिवजी ने उनकी भक्ति को देखकर उन्हें अपने गले में स्थान दिया।
Image Source : FILE IMAGEनाग पंचमी के दिन तक्षक नाग की पूजा और रुद्राभिषेक करने से सर्प दंश के दोष से छुटकारा मिलता है।
Image Source : FILE IMAGEनाग पंचमी के दिन शेषनाग की पूजा भी जरूर करें। शेषनाग भगवान विष्णु के अत्यंत प्रिय भक्त और सेवक माने जाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, शेष नाग के फन पर ही पृथ्वी टिकी हुई है।
Image Source : FILE IMAGEनाग पंचमी के दिन शंख नाग की पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
Image Source : FILE IMAGENext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग