नागा साधु ऐसे तैयार करते हैं शरीर पर लगाने वाली भस्म, लंबी है प्रक्रिया

नागा साधु ऐसे तैयार करते हैं शरीर पर लगाने वाली भस्म, लंबी है प्रक्रिया

Image Source : Social

नागा साधु अपने शरीर पर भस्म लगाते हैं और कोई भी वस्त्र धारण नहीं करते।

Image Source : Social

भस्म का लेप नागा साधुओं को ठंड में गर्मी और गर्मी में ठंडक का अहसास करवाता है।

Image Source : Social

साथ ही भस्म को नागा साधु भगवान शिव से जोड़कर भी देखते हैं, इसलिए भी ये शरीर पर भस्म लगाते हैं।

Image Source : Social

इस भस्म को बनाने की प्रक्रिया भी बहुत अनोखी है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

Image Source : Social

भस्म की राख को नागा साधु सीधे धुनि से नहीं लेते। इसके लिए सबसे पहले धुनि से ली गई राख को चंदन के लेप में मिलाया जाता है।

Image Source : Social

इसके बाद लेप की गोलियां बनाई जाती हैं और उसके बाद गाय के उपलों में रखकर इन्हें पकाया जाता है।

Image Source : Social

इसके बाद गोलियों को ठंडा करके इन्हें पीसा जाता है और उसके बाद छाना जाता है। इससे एक पाउडर प्राप्त होता है।

Image Source : Social

इस पाउडर को कच्चे दूध और चंदन में मिलाकर एक बार फिर पकाया जाता है। इस तरह शरीर पर लगाई जाने वाली भस्म तैयार होती है।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग