

नागाओं की रहस्यमयी दुनिया को जानने का इच्छुक हर व्यक्ति होता है। इनका जीवन और जीने का तरीका दोनों ही लोगों को आकर्षित करते हैं।
Image Source : Socialयूं तो एक नागा साधु एकांत में साधना करता है, लेकिन महाकुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में ये पवित्र घाटों में पहुंचते हैं।
Image Source : Social2025 में प्रयागराज में महाकुंभ मेला है और इस दौरान भी बड़ी संख्या में नागा साधु यहां पहुंचेंगे। नागा साधु हमेशा अपने शरीर पर भस्म लगाकर रखते हैं।
Image Source : Socialलेकिन क्या आप जानते हैं कि, आखिर नागा साधुओं के द्वारा शरीर पर भस्म क्यों लगाई जाती है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसी की जानकारी देंगे।
Image Source : Socialभस्म को नकारात्मकता दूर करने वाला माना जाता है, इसलिए साधुओं के द्वारा इसे शरीर पर लगाया जाता है। इसके साथ ही कई अन्य कारण भी इसे लगाने के पीछे हैं।
Image Source : Socialभस्म लगाने से शरीर का तापमान स्थिर रहता है। भस्म रोम कूपों को बंद कर देती है जिससे सर्दियों में शरीर में गर्माहट और गर्मियों में शरीर में नमी बनी रहती है।
Image Source : Socialक्योंकि नागा साधु निर्वस्त्र रहते हैं, इसलिए भस्म लगाने से इनका तापमान हर स्थिति में संतुलित बना रहता है। इसलिए न इन्हें गर्मी का अहसास होता है न सर्दी का।
Image Source : Socialइसके साथ ही भस्म लगाने से मच्छर, खटमल आदि भी शरीर के पास नहीं आते इस वजह से भी नागा साधु भस्म शरीर पर लगाते हैं। आयुर्वेद में भी भस्म को बहुत अच्छी औषधि माना गया है।
Image Source : Socialनागाओं के पूज्य भगवान शिव भी शरीर पर भस्म लगाते थे, अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए भी नागा साधु शरीर पर भस्म लगाते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग