

नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को है और इस दिन नागों की पूजा की जाती है।
Image Source : Fileऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि नागों के राजा कौन हैं और भगवान शिव के गले में जो नाग है उसका नाम क्या है।
Image Source : Fileऐसा माना जाता है कि ऋषि कश्यप और कद्रू से नाग जाती की उत्पत्ति हुई थी।
Image Source : Fileमहाभारत के अनुसार नागों के राजा वासुकी नाग हैं।
Image Source : Fileयही वासुकी नाग भगवान शिव के परम भक्त थे और समुद्र मंथन से निकली विष की कुछ बूंदों को इन्होंने भी पी लिया था।
Image Source : Fileये बूंदें शिव जी के अधरों से गिरी थीं, ये गलती से धरती पर न गिर जाएं इसलिए लोग हित के लिए वासुकी नाग ने इन्हें पी लिया।
Image Source : Fileवासुकी नाग के इस निस्वार्थ भाव को देखकर भगवान शिव अति प्रसन्न हुए और उन्होंने आभूषण के रूप में वासुकी को अपने गले में धारण किया।
Image Source : Fileइसलिए नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से न केवल नाग बल्कि भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।
Image Source : Fileअब आप जान गए होंगे कि नागों के राजा और भगवान शिव में विराजमान नाग, दोनों एक ही हैं।
Image Source : FileNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग