

नमक और लौंग से जुड़ा यह आसान वास्तु उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर कर धन, बरकत और सुख-शांति बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
Image Source : pexelsवास्तु शास्त्र के अनुसार घर की ऊर्जा का सीधा असर धन, सुख और शांति पर पड़ता है। कुछ आसान उपाय अपनाकर आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।
Image Source : pexelsजब घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, तो पैसों की आवक पर भी असर पड़ता है। ऐसे में सकारात्मक उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं।
Image Source : pexelsवास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा सोखने वाला तत्व माना गया है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है।
Image Source : pexelsलौंग सिर्फ खुशबू ही नहीं देती, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करती है। इससे घर का माहौल शांत और अच्छा बना रहता है।
Image Source : pexelsएक कांच की कटोरी लें, उसमें थोड़ा मोटा नमक डालें और चार–पांच लौंग रख दें। इसे घर के किसी भी कोने में रखें।
Image Source : pexelsइस उपाय से धन की आवक बढ़ने लगती है, घर में बरकत और सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही आपका घर महक उठेगा और आसपास का वातावरण भी सुगंधित रहता है।
Image Source : pexelsइसके अलावा अगर बाथरूम से जुड़ी वास्तु समस्या हो, तो क्रिस्टल नमक को कटोरी में भरकर बाथरूम में किसी ऐसी सुरक्षित जगह रखें जहां किसी का हाथ उस पर न पड़े और समय-समय पर कटोरी में से नमक को बदलते रहें।
Image Source : pexelsनमक का ये आसान वास्तु उपाय आपके घर में पैसों की बरकत बढ़ाएगा। यह छोटा सा वास्तु उपाय अपनाकर आप घर में सुख-शांति और आर्थिक मजबूती महसूस कर सकते हैं।
Image Source : pexelsNext : मंगलवार को करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली संवार देंगे जीवन