

नरक चतुर्दशी का त्योहार दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही काली माता, कृष्ण भगवान, यमदेव और हनुमान जी की पूजा की जाती है।
Image Source : Socialमाना जाता है कि, इस दिन यम दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
Image Source : Socialसाथ ही इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जिनको करने से हर किसी को बचना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में आपको जानकारी देंगे।
Image Source : Socialनरक चतुर्दशी के दिन यमदेव की पूजा होती है और यम की दिशा दक्षिण है, इसलिए गलती से भी घर की दक्षिण दिशा को इस दिन गंदा न करें।
Image Source : Socialइस दिन कृष्ण भगवान की भी पूजा होती है, जिन्हें पशु-पक्षी अतिप्रिय हैं। इसलिए इस दिन जानवरों पर ना ही अत्याचार करें और ना ही जीव हत्या करें, ऐसा करने से आप पर महापाप लगता है।
Image Source : Socialमांस मदिरा का सेवन करने से भी इस दिन बचना चाहिए। ऐसा करना हितकारी नहीं होता।
Image Source : Socialलड़ाई-झगड़ा करने और किसी को भी अपशब्द कहने से इस दिन बचें। इस दिन बुजुर्गों और पितृ देवताओं को लेकर कोई भी गलत बात न बोलें।
Image Source : Socialइस दिन तेल, नुकीली चीजों, नमक, चीनी आदि का दान करना भी शुभ नहीं माना जाता।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग