

आज से नौतपा की शुरुआत हो गयी है, यानि आने वाले 9 दिन गर्मी चरम पर होगी।
Image Source : Fileज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव 9 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में होते हैं तो गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए इन 9 दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।
Image Source : Fileइस दौरान सूर्य देव का तेज प्रकाश भले ही आपके शरीर के तापमान को बढ़ा दे, लेकिन सूर्य ग्रह के कुछ उपाय आपके जीवन में ठंडक ला सकते हैं।
Image Source : Fileनौतपा के दौरान आपको क्या उपाय करने चाहिए आइए जानते हैं।
Image Source : Fileनौतपा के दौरान गर्मी बहुत अधिक होती है इसलिए जल का दान करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। साथ ही पक्षियों के लिए भी इस दौरान पानी रखना चाहिए।
Image Source : Fileनौतपा के दौरान पेड़-पौधे लगाने से सभी सूर्य देव के साथ ही अन्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। ये उपाय आपको आत्मिक संतुष्टि भी प्रदान करता है।
Image Source : Fileइस दौरान सूर्य देव को जल का अर्घ्य देने से करियर और कारोबार में उन्नति प्राप्त होती है।
Image Source : Fileइस समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से, हर प्रकार की विपदाएं आपके जीवन से दूर होती हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
Image Source : Fileनौतपा के दौरान शीतल चीजों का सेवन और दान करने से आपके पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
Image Source : FileNext : पंचक क्या हैं? ज्येष्ठ माह में कब से शुरू हो रहे हैं, जानें