

इन दिनों देश में शारदीय नवरात्रि के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। नवरात्रि में देवी दुर्गा के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।
Image Source : FILE IMAGEनवरात्रि में कई नियमों का पालन करना करना बेहद जरूरी होता है। तो आइए आपको बताते हैं कि नवरात्रि के दिन किन कामों को करने में माता रानी नाराज हो सकती हैं।
Image Source : FILE IMAGEअगर आपने नवरात्रि के पहले अखंड ज्योति जलाई है तो उसे बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ें। वहां हमेशा कोई न कोई उपस्थित रहे।
Image Source : FILE IMAGEनवरात्रि में काले कपड़े भूलकर भी नहीं पहनें। इससे आपके घर में नकारात्मकता आ सकती है। नवरात्रि में लाल रंग सबसे अधिक शुभ माना जाता है।
Image Source : FREEPIKनवरात्रि के दौरान लहसुन-प्याज, मांस-मदिरा जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। वरना देवी मां आपसे नाराज हो सकती हैं।
Image Source : FREEPIKनवरात्रि के दौरान बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना और नाखून काटना भी वर्जित माना गया है। इससे पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होगा।
Image Source : FREEPIKनवरात्रि में नशीली चीजों (तंबाकू, सिगरेट और मदिरा) से भी दूरी बनाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है और गृह क्लेश होते हैं।
Image Source : FREEPIKनवरात्रि के दौरान चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल न करें। वरना आप पर देवी मां की कृपा नहीं बरसेगी।
Image Source : FREEPIKNext : Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के बाद करवे का क्या करें? जानें