नवरात्रि में इस तिथि का होगा क्षय, मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की एक ही दिन होगी पूजा

नवरात्रि में इस तिथि का होगा क्षय, मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की एक ही दिन होगी पूजा

Image Source : Social

नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। साल 2025 में 30 मार्च से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है।

Image Source : Social

इस साल चैत्र नवरात्रि का त्योहार 9 नहीं बल्कि 8 दिन तक रहेगा, क्योंकि एक तिथि का क्षय इस बार होगा।

Image Source : Social

साथ इस बार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व तिथि क्षय होने के कारण एक ही दिन दो देवियों की पूजा की जाएगी।

Image Source : Social

आपको बता दें कि दो सूर्योदय के बीच जब कोई तिथि शुरू और खत्म हो जाती है तो उस तिथि का क्षय हो जाता है।

Image Source : Social

ऐसा ही कुछ 31 मार्च के दिन भी होगा। 31 मार्च को द्वितीया तिथि सुबह 9:12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी जो 1 अप्रैल को सुबह लगभग 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी।

Image Source : Social

ऐसे में 31 मार्च को तृतीया तिथि का क्षय हो जाएगा और इसी दिन दो देवियों की पूजा की जाएगा।

Image Source : Social

31 मार्च को नवरात्रि के दिन चंद्रघंटा माता के साथ ही ब्रह्मचारिणी माता की भी पूजा आराधना होगी।

Image Source : Social

वहीं 1 अप्रैल के दिन चतुर्थी तिथि मानी जाएगी और इस दिन देवी कुष्मांडा की पूजा आराधना की जाएगी।

Image Source : Social

व्रत लेने के लिए भी 8 ही दिन मान्य होंगे। 30 मार्च से शुरू होकर 6 मार्च को नवरात्रि की समाप्ति होगी। 7 मार्च को नवरात्रि का पारण किया जाएगा।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग