नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मोरपंख घर लाने से मिलते हैं ये 5 बड़े लाभ

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मोरपंख घर लाने से मिलते हैं ये 5 बड़े लाभ

Image Source : Pexels

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को बेहद खास माना जाता है। इसे महाष्टमी भी कहते हैं और इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है।

Image Source : Pexels

इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको लाभ की भी प्राप्ति होती है।

Image Source : Pexels

इन्हीं उपायों में से एक है नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मोरपंख घर लाना। इस दिन मोरपंख घर लाने से क्या लाभ आपको मिलते हैं आइए जानते हैं।

Image Source : Pexels

नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन मोरपंख घर लाने से घर का वास्तु सुधरता है जिससे आपके अटके हुए काम बनने लगते हैं।

Image Source : Pexels

जिन लोगों की कुंडली में राहु की स्थिति खराब है या फिर राहु से जुड़ी समस्याओं से जो लोग परेशान हैं उन्हें भी नवरात्रि की अष्टमी पर मोरपंख घर लाना चाहिए।

Image Source : Pexels

ऐसा माना जाता है कि मोरपंख को घर में रखने से राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाता है सकारात्मकता आपके जीवन में आती है।

Image Source : Pexels

मोरपंख को घर लाने से घर के सदस्यों की एकाग्रता में वृद्धि होती है जिससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वो उन्नति पाते हैं।

Image Source : Pexels

अगर आप शत्रु बाधा से परेशान हैं तो नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मोर पंख घर जरूर लाएं। ऐसा करने से शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होती है।

Image Source : Pexels

मोरपंख घर में रखने से माता लक्ष्मी भी आकर्षित होती हैं और आपके जीवन में चल रही सभी आर्थिक समस्याओं का अंत माता करती हैं।

Image Source : Pexels

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि