नवरात्रि में शादी, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य कर सकते हैं?

नवरात्रि में शादी, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य कर सकते हैं?

Image Source : Meta Ai

नवरात्रि हिंदू धर्म के पवित्र त्योहारों में से एक है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

Image Source : Meta AI

नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है और भक्त इस दौरान व्रत, दान-पुण्य आदि करते हैं।

Image Source : Meta AI

ऐसे में सवाल उठता है कि नवरात्रि के पवित्र दिनों में क्या शादी, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं? आइए जानते हैं इसका जवाब।

Image Source : Social

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान शादी करना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि नवरात्रि भक्ति और अध्यात्म का त्योहार है इसलिए विवाह करने की इस दौरान मनाही होती है।

Image Source : Social

नवरात्रि के दौरान गृह प्रवेश किया जा सकता है लेकिन 30 मार्च से शुरू होने वाली चैत्र नवरात्रि खरमास के दौरान पड़ रही है। इसलिए गृह प्रवेश भी इस दौरान वर्जित होगा।

Image Source : Social

खरमास 14 अप्रैल तक हैं इसलिए चैत्र नवरात्रि के दौरान मुंडन करना भी शुभ नहीं माना जाएगा।

Image Source : Social

अगर नवरात्रि के दौरान खरमास न हो तो आप गृह प्रवेश या मुंडन जैसे शुभ कार्य कर सकते हैं।

Image Source : Social

नवरात्रि के दौरान सबसे शुभ कार्य तो माता की आराधना, भजन कीर्तन और ध्यान करना ही माना गया है।

Image Source : Social

नवरात्रि में सात्विक जीवन जीते हुए अगर आप माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग