कर्ज से पाना चाहते हैं मुक्ति, तो नवरात्रि में कर डाले जौ के ये उपाय

कर्ज से पाना चाहते हैं मुक्ति, तो नवरात्रि में कर डाले जौ के ये उपाय

Image Source : pexels

नवरात्रि में पूरा देश शक्ति की आराधना करता है। इस दौरान देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा अर्चना होती है। मां की आराधना करने से जीवन में चल रही सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

Image Source : pixabay

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में पूजा सामग्री के जौ का विशेष महत्व बताया गया है। अगर इन दिनों में जौ के कुछ खास उपाय किया जाए, तो जीवन में सुख समृद्धि आती हैं।

Image Source : freepik

दरअसल, जौ शुद्धता और शक्ति का प्रतीक है। इसका उपयोग हमेशा धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। ऐसे में नवरात्रि में इसके उपाय साधक के लिए कल्याणकारी हो सकते हैं।

Image Source : freepik

अगर आप भी नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा को प्रसन्न करके कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो जौ से जुड़े ये उपाय आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। नीचे की स्लाइड्स में जानिए कर्ज मुक्ति के लिए जौ के उपाय

Image Source : freepik

नवरात्रि के दिनों में एक छोटे तांबे के थाल में जौ भरकर, इन्हें पूजा स्थल पर रखें। अगले दिन इन जौ को पक्षियों को डाल दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती हैं।

Image Source : pexels

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जौ, नारियल, तिल, दूर्वा, कोयला और कच्चा दूध जल में प्रवाहित कर दें। इससे जातक को राहु के प्रभाव से मुक्ति प्राप्त होती है।

Image Source : freepik

जौ सबसे शुद्ध अनाजों में से एक है और इसी कारण यह देवताओं को अर्पित की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में जौ का हवन करने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Image Source : freepik

ज्योतिषियों के मुताबिक, कबूतरों को जौ खिलाने से भी राहु-केतु के कुप्रभाव से बचा जा सकता है।

Image Source : pexels

किसी भी शुभ काम में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने बगीचे में जौ बो दें और रोज इसे पानी दें। कहा जाता है कि यह उपाय करने से आपके काम पूरे होते हैं।

Image Source : freepik

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि