दशहरा पर नीलकंठ पक्षी दिखना क्यों है शुभ, नहीं दिखे तो क्या करें?

दशहरा पर नीलकंठ पक्षी दिखना क्यों है शुभ, नहीं दिखे तो क्या करें?

Image Source : pixabay

दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं इससे किस्मत खुल जाती है।

Image Source : pixabay

मान्यता है कि जो व्यक्ति दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन करता है उसके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

Image Source : pixabay

लेकिन दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन क्यों शुभ माने जाते हैं इस बारे में कम ही लोग जानते हैं।

Image Source : pixabay

कहते हैं रावण को मारने के बाद भगवान राम को ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था। जिससे मुक्ति पाने के लिए भगवान राम ने भगवान शिव की पूजा की। कहते हैं तब भगवान शिव नीलकंठ पक्षी के रूप में धरती पर पधारे थे।

Image Source : pixabay

ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने जब नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए तो उनका ब्रह्म हत्या का पाप समाप्त हो गया।

Image Source : pixabay

नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का रूप माना जाता है। इसलिए दशहरा पर इसके दर्शन होना बेहद शुभ माना गया है।

Image Source : pixabay

अगर आज आपको कहीं भी नीलकंठ के दर्शन हो जाये तो उसे देखते हुए कहना चाहिए- खंजन पक्षी, तुम इस पृथ्वी पर आये हो, तुम्हारा गला नीला एवं शुभ्र है, तुम सभी इच्छाओं को देने वाले हो, तुम्हें नमस्कार है।

Image Source : pixabay

आचार्य इंदु प्रकाश जी अनुसार अगर दशहरा पर आपको नीलकंठ पक्षी नहीं दिखाई देता है तो आप एक काम जरूर कर सकते हैं। आप नीलकंठ पक्षी का चित्र इंटरनेट से डाउनलोड करके, उसके दर्शन कर सकते हैं।

Image Source : pixabay

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Image Source : pixabay

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि