

निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून 2025 को रखा जाएगा और 7 जून को इसका पारण किया जाएगा।
Image Source : Socialनिर्जला एकादशी का महत्व सभी एकादशी तिथियों में सबसे अधिक माना गया है। यह दिन विष्णु-लक्ष्मी पूजन के लिए बेहद शुभ फलदायक होता है।
Image Source : Socialइस दिन पूजा-पाठ के साथ ही कुछ चीजों का दान करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Image Source : Socialनिर्जला एकादशी के दिन जल के दान का बड़ा महत्व है। इस दिन जल दान करने से भगवान विष्णु के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
Image Source : Socialनिर्जला एकादशी ऐसे समय में आती है जब गर्मी और बरसात दोनों का प्रभाव रहता है। ऐसे में इस दिन छाता दान करने से आप सुखद परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
Image Source : Socialइस दिन यथासंभव धन का दान भी आप कर सकते हैं। धन के दान से किसी जरूरतमंद की सहायता अगर आप करते हैं तो आपके जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
Image Source : Socialअन्न के दान का भी हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है इसलिए अन्न भी इस दिन आपको दान में देना चाहिए।
Image Source : Socialशुभ कार्यों में हमेशा इस्तेमाल होने वाली हल्दी का दान निर्जला एकादशी के दिन करके आप अपने भाग्य को जगा सकते हैं।
Image Source : Socialइन सभी चीजों का दान ना भी कर पाएं तो इनमें से कुछ चीजों का दान आपको निर्जला एकादशी पर अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आप विष्णु कृपा के पात्र बनते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग