

एक अच्छे पार्टनर की तलाश हर व्यक्ति को रहती है। यही कारण है कि, हर व्यक्ति अपने पार्टनर को लेकर कई कल्पनाएं करता है। इसके साथ ही अविवाहित लोग ये भी जानना चाहते हैं कि उनकी लव मैरिज होगी या अरेंज।
Image Source : Freepikहस्तरेखा के जरिए हथेली की कुछ रेखाओं को देखकर आप जान सकते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Image Source : Freeइस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हथेली में विवाह रेखा किसे कहा जाता है। इस रेखा से ही पता चलता है कि अरेंज मैरिज होगी या लव। यह रेखा छोटी उंगली के ठीक नीचे बाहर से अंदर की ओर आती है।
Image Source : Freepikअगर विवाह रेखा पर वर्ग का निशान हो तो समझ जाइए की लव मैरिज के चांस बहुत अधिक हैं और आप अपने मनपसंद पार्टनर से शादी कर सकते हैं। हालांकि वर्ग के चिह्न अगर अन्य रेखाओं द्वारा कटा होगा तो मुश्किलें लव मैरिज में आ सकती हैं।
Image Source : Freepikविवाह रेखा जितनी स्पष्ट होगी उतने ही लव मैरिज के चांस अच्छे होते हैं वहीं लव मैरिज ना भी हो तो पार्टनर आपको अच्छा अवश्य मिलता है।
Image Source : Freepikहथेली में अंगूठे के ठीक नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहा जाता है अगर शुक्र पर्वत हथेली में अन्य पर्वतों की तुलना में अधिक उभरा हुआ है तो प्रेम विवाह के चांस बहुत अधिक होते हैं।
Image Source : Freepikवहीं अगर शुक्र पर्वत सामान्य है और इस पर छोटी-छोटी रेखाएं भी उभर रही हैं तो अरेंज मैरिज के चांस अधिक होते हैं। शुक्र पर्वत के स्पष्ट होने पर वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।
Image Source : Freepikअगर विवाह रेखा लंबी है और किसी अन्य रेखा द्वारा कटी नहीं है तो ऐसे लोगों को विवाह के बाद सुखद परिणाम जीवन में मिलते हैं। वहीं विवाह रेखा कटी हो तो वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
Image Source : Freepikहथेली में शुक्र पर्वत और विवाह रेखा दोनों स्पष्ट हों यानि वहां ज्यादा रेखाएं न हों और रेखाएं एक दूसरे को काट न रही हों तो ऐसे लोग चाहे अरेंज मैरिज करें या लव विवाहित जीवन की गाड़ी हमेशा अच्छी तरह से चलती रहती है।
Image Source : FreepikNext : मंगलवार को करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली संवार देंगे जीवन