

साल 2024 में परिवर्तनी एकादशी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : Socialइसके साथ ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका इस दिन दान करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है, आइए जानते हैं इनके बारे में।
Image Source : Socialपरिवर्तनी एकादशी के दिन अगर आप दाल दान करते हैं तो, विष्णु भगवान की कृपा तो आपको मिलती ही है, साथ ही कुंडली में गुरु भी मजबूत होता है। ऐसा करने से आपके कई संकट टलते हैं।
Image Source : Socialभगवान विष्णु को पीला रंग अतिप्रिय है, इसलिए परिवर्तनी एकादशी के दिन पीले फलों का दान करने से आपको लाभ होता है। आप केला जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं।
Image Source : Socialभगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन सफेद रंग की मिठाई का दान आपको करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति सुधरती है।
Image Source : Socialजरूरतमंद लोगों को वस्त्रों का दान करके आप सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
Image Source : Socialअन्न और जल के दान को हिंदू धर्म में बहुत अच्छा माना गया है, परिवर्तनी एकादशी के दिन ये चीजें दान करके आपको ईश्वर कृपा प्राप्त होती है और आपके सब काम बनते हैं।
Image Source : Socialइनमें से किसी भी चीज का दान अगर आप परिवर्तनी एकादशी पर कर देते हैं, तो विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग