

17 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष शुरू हो चुके हैं, जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा।
Image Source : FILE IMAGEपितृ पक्ष के दौरान पितरों का पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Image Source : FILE IMAGEजिस व्यक्ति पर पितरों की विशेष कृपा रहती है उसे जिंदगी में कभी किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
Image Source : FILE IMAGEपितृ पक्ष में शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। इसके अलावा इस दौरान नई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEलेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खरीदने से पितृ नाराज नहीं होते हैं बल्कि वे खुश होते हैं। तो चलिए जानते हैं पितृ पक्ष में क्या खरीदना सही रहेगा।
Image Source : FREEPIKपितृ पक्ष में पितरों के तर्पण और श्राद्ध में काले तिल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान तिल खरीदना शुभ होगा।
Image Source : FILE IMAGEपितृ पक्ष में काला तिल खरीदने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।
Image Source : FREEPIKपितृ पक्ष में जौ जरूर खरीदकर लाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
Image Source : FILE IMAGEकहा जाता है कि पितृ पक्ष में नए कपड़े की खरीददारी करने से पितृ खुश होते हैं और अपने वंशजों को सुख-शांति, समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
Image Source : FREEPIKपितृ पक्ष में चावल खरीदकर घर लाने से पितर खुश होते हैं। पितृ पक्ष में चावल का दान जरूर करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
Image Source : FREEPIKNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग