इन जगहों पर आईना रखने से दूर होगी नेगेटिविटी और बढ़ेगी समृद्धि

इन जगहों पर आईना रखने से दूर होगी नेगेटिविटी और बढ़ेगी समृद्धि

Image Source : canva

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कि आइने के द्वारा आप घर के किन-किन जगहों का वास्तु सम्बन्धी समस्या दूर कर सकते हैं और कैसे।

Image Source : canva

अगर आपके घर के बेसमेंट या नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्नानघर या शौचालय बना है तो आप वहां पूर्व दिशा की दीवार पर वर्गाकार आकृति का आईना लगाइए।

Image Source : canva

इससे आपके घर की वास्तु संबंधी समस्या जल्द ही दूर हो जायेगी।

Image Source : canva

अगर आपके घर का कोई हिस्सा असामान्य शेप का या अंधकारयुक्त हो तो वहां कटे या बढ़े हुए हिस्से में दर्पण, यानि आइना लगाकर ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं।

Image Source : canva

इसके अलावा यदि आपके घर के बाहर कोई बिजली का खंबा, ऊंची इमारत, अवांछित पेड़ या फिर धरती पर नुकीले उभार हैं तो आप घर के मुख्य दरवाजे पर उनकी तरफ पाक्वा मिरर लगाकर निदान कर सकते हैं।

Image Source : canva

पाक्वा मिरर अष्टकोणीय लकड़ी के फ्रेम में होता है। जिस पर धागे से हुई कारीगरी भी मिलती है।

Image Source : canva

यह फ्रेम अधिकतर लाल, हरे, पीले और सुनहरे रंग का होता है।

Image Source : canva

वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा आइने के द्वारा आप घर के किन-किन जगहों का वास्तु सम्बन्धी समस्या दूर कर सकते हैं और कैसें। उम्मीद है आप भी इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे।

Image Source : canva

(ये जानकारी आचार्य इंदु प्रकाश जी ने दी है जो देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Image Source : canva

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि