

पूजा के दौरान अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए भगवान को हम कई तरह की चीजें अर्पित करते हैं।
Image Source : Socialकुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनका प्रयोग बासी होने पर पूजा में नहीं किया जाता है।
Image Source : Socialवहीं पूजा में प्रयोग की जाने वाली कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें कभी बासी नहीं माना जाता। यानि इनका प्रयोग बार-बार पूजा में कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Image Source : Socialपूजा में आप गंगाजल कभी भी प्रयोग कर सकते हैं, स्कंदपुराण में वर्णित है कि, वर्षों पुराना गंगाजल भी बासी नहीं होता।
Image Source : Socialशास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्ते भी कभी बासी नहीं होते, इनको कभी भी आप पूजा में अर्पित कर सकते हैं।
Image Source : Socialभगवान शिव के प्रिय बेलपत्र भी कभी बासी नहीं होते, इनका प्रयोग एक बार करने के बाद, धोकर आप दोबारा कर सकते हैं।
Image Source : Socialकमल के फूल को अत्यंत पवित्र माना जाता है, इसे आप लगातार 5 दिनों तक पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : Socialयानि गंगाजल, बेलपत्र, तुलसी और कमल चार ऐसी चीजें हैं जिनका प्रयोग पूजा में एक से अधिक बार किया जा सकता है, ये चीजें बासी नहीं होती।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग