साल की आखिरी पूर्णिमा के दिन कर लें ये अचूक उपाय, नहीं होगी धन की कमी

साल की आखिरी पूर्णिमा के दिन कर लें ये अचूक उपाय, नहीं होगी धन की कमी

Image Source : FREEPIK

साल 2025 की आखिरी पूर्णिमा यानी मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान का खास महत्व होता है।

Image Source : FREEPIK

पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

Image Source : META AI

पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि की वर्षा होगी। देवी लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य में कभी कमी नहीं होगी।

Image Source : FREEPIK

पूर्णिमा के दिन रात के समय में लक्ष्मी सूक्तम का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।

Image Source : META AI

पूर्णिमा के दिन विष्णु चालीसा का पाठ भी जरूर करें। इस उपाय को करने से धन लाभ के मजबूत योग बनते हैं।

Image Source : FILE IMAGE

पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर पिसी हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। इसके बाद विधिपूर्वक पूजा करें और फिर इन कौड़ियों को धन वाली जगह पर रखें। धन में वृद्धि होगी।

Image Source : FILE IMAGE

पूर्णिमा के दिन तुलसी की एक छोटी टहनी को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या अन्य धन वाले स्थान पर रख दें। धन की रुकावट दूर हो जाएगी।

Image Source : FILE IMAGE

Next : Geeta Jayanti: गीता के इन पांच श्लोकों को पढ़ने से मिलती है मानसिक शांति और आध्यात्मिक ज्ञान