

शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024 को है। इस दिन पूजा पाठ के साथ ही मंत्रों का जप करने से भी विशेष लाभ आपको प्राप्त होते हैं।
Image Source : Socialपूर्णिमा की रात में अगर आप कुछ विशेष मंत्रों का जप करते हैं, तो आपके जीवन से धन-धान्य और करियर से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
Image Source : Socialआज हम आपको इन्हीं मंत्रों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही इनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी भी हम आपको देंगे।
Image Source : Social'ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः' ये माता लक्ष्मी का मूल मंत्र है। इसे पूर्णिमा के दिन एकांत में जपने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति आपको होती है।
Image Source : Social'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:' यह वैभव लक्ष्मी मंत्र है। इसका जप करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है।
Image Source : Social'ॐ लक्ष्मी नम:' पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के इस सरल मंत्र का जप करने से, आपके घर का धन भंडार कभी खाली नहीं होता।
Image Source : Social'ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः' इस मंत्र का जप करने से आपके घर परिवार में खुशियां आती हैं। पैसों से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है।
Image Source : Socialशरद पूर्णिमा के साथ ही किसी भी पूर्णिमा तिथि पर, अगर आप बिना किसी को बताए इन मंत्रों का जप करते हैं, तो माता लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाती हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग