

इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं।
Image Source : FILE IMAGEहिंदू धर्म में राखी को बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के बाद राखी का क्या करना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEज्योतिषी चिराग दारूवाला के अनुसार रक्षाबंधन खत्म होने के बाद अगले दिन राखी उतारकर ऐसे स्थान पर रख दें जहां आपकी और आपकी बहन से जुड़ी अन्य चीजें रखी हों। जैसे आप दोनों की एक साथ की तस्वीरें, आपके खिलौने या कुछ और।
Image Source : FILE IMAGEइस राखी को अगले साल के रक्षाबंधन तक सुरक्षित रखें। फिर अगले साल जब रक्षाबंधन का त्यौहार आए तो इस राखी को जल में प्रवाहित कर दें।
Image Source : FILE IMAGEधार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, 24 घंटे के बाद ही राखी उतारनी चाहिए। राखी कभी भी पूरे साल पहनकर भी नहीं रखनी चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEअगर राखी कलाई से उतारते समय टूट जाए तो उसे संभालकर नहीं रखना चाहिए और न ही इधर-उधर फेंकना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEउसे या तो एक रुपये के सिक्के के साथ किसी पेड़ के नीचे रखना चाहिए या पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGENext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग