

हिंदू धर्म में रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। माता अन्नपूर्णा मां लक्ष्मी का ही दूसरा रूप मानी जाती हैं।
Image Source : FREEPIKयही वजह है कि रसोई घर को बनवाने से लेकर इसमें सामान तक रखने के लिए कई वास्तु नियम बताए गए हैं।
Image Source : FREEPIKतो आइए आज जानते हैं कि रसोई घर में चकला बेलन कैसे रखना चाहिए।
Image Source : FREEPIKरसोई घर में चकला-बेलन को कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। इस्तेमाल के बाद हमेशा इसे साफ और सूखा कर ही रखना चाहिए।
Image Source : FREEPIKरसोई घर में चकला बेलन को जूठे बर्तनों के पास नहीं रखना चाहिए।
Image Source : FREEPIKकिचन में चकला-बेलन को साफ-सुथरी जगह पर रखें।
Image Source : FILE IMAGEवास्तु के मुताबिक, चकला बेलन को कभी भी उल्टा कर के नहीं रखना चाहिए। टूटे-फूटे चकला बेलन का इस्तेमाल नहीं करें।
Image Source : FREEPIKवास्तु के अनुसार, रोटी बनाते समय जो चकला बेलन आवाज करें उसे तुरंत हटा दें। ऐसा चकला-बेलन पैसों की हानि करवाता है।
Image Source : FREEPIKचकला-बेलन खरीदने के लिए गुरुवार और बुधवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। मंगलवार और शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
Image Source : FREEPIKNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग