

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप सूर्य की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और धन से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Image Source : Fileबिजनेस और नौकरी में उन्नति पाने के लिए आपको रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, इस पाठ से आपके धन में भी वृद्धि होगी।
Image Source : Fileरविवार के दिन गेंहू और गुड़ का दान करके सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की सभी आर्थिक समस्याओं को दूर करते हैं।
Image Source : Fileधन की बरकत चाहते हैं तो रविवार के दिन किसी को भी उधार न दें और न किसी से उधार लें।
Image Source : Fileइस दिन आरती के दौरान कपूर और लौंग को जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और धन लाभ के मार्ग खुलते हैं।
Image Source : Fileइस दिन सूर्य ग्रह के गायत्री मंत्र 'ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात' का 1008 बार जप करने से आर्थिक लाभ हो सकते हैं।
Image Source : Fileअगर रविवार के दिन किसी जरूरी काम से निकल रहे हैं तो चंदन का तिलक घर से लगाकर निकलें संबंधित काम में सफलता मिलेगी।
Image Source : FileNext : वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 9 जून 2024 का लव होरोस्कोप