

अगर आप चाहते हैं कि सब्जी में मिर्च ज्यादा न हो तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे शानदार टिप्स जिन्हें आपनाकर आप सब्जी में तीखापन को कम कर सकते हैं
Image Source : pixabayसब्जी में मलाई या क्रीम डालकर उसे कम आंच पर पकाएं। इससे सब्जी का तीखापन कम हो जाएगा और उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा
Image Source : FREEPIKअगर आपने गलती से सब्जी में ज्यादा मिर्च डाल दी हो तो आप इसमें घी या बटर डालकर आसानी से मिर्च को कम कर सकते हैं
Image Source : FREEPIKघी और बटर में नैचुरल मिठास होती है इसलिए सब्जी में घी या बटर डालने से इसका तीखापन कम हो जाएगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा
Image Source : FREEPIKसब्जी का तीखापन कम करने के लिए आप शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं
Image Source : pixabayइसके लिए आप सब्जी में थोड़ी सी चीनी या शहद डाल दें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शहद या चीनी का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करें
Image Source : pixabayसब्जी में मिर्ज ज्यादा होने पर आप मैदा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मैदा को पहले हल्का भून लें। उसके बाद इससे सब्जी में मिला दें। इससे सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी और तीखापन भी कम हो जाएगा
Image Source : pixabayसब्जी में तीखापन कम करने के लिए आप उसमें टमाटर पीस कर डाल सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि टमाटर प्यूरी सब्जी में डालने से पहले उसे पहले हल्का-सा भून लें
Image Source : pixabayNext : आज का राशिफल 25 फरवरी 2023