

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के साथ ही सरसों के तेल का दान भी बहुत शुभ माना जाता है।
Image Source : Socialसाथ ही कुछ लोग सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर भी दान करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?
Image Source : Socialअगर आपको इस संबंध में जानकारी नहीं है तो आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे।
Image Source : Socialपौराणिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी ने शनि देव पर सरसों का तेल लगाकर उनकी पीड़ा दूर की थी, तब से ही शनि देव को सरसों का तेल अति प्रिय है।
Image Source : Socialवहीं बात करें शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर दान करने की तो इसके पीछे भी एक खास वजह छुपी हुई है।
Image Source : Socialदरअसल छाया दान करने की सलाह ज्योतिषाचार्य और पंडित उनको देते हैं, जिनकी कुंडली में वाहन, जल, ऊंचाई से गिरकर मृत्यु या अग्नि घात का भय रहता है।
Image Source : Socialमाना जाता है कि, छाया दान करने से अग्नि, जल और वाहन से होने वाली दुर्घटनाएं टल जाती हैं। साथ ही इससे साढ़ेसाती और ढैय्या का बुरा असर भी कम होता है।
Image Source : Socialइसके साथ ही कुंडली में शनि की स्थिति भी छाया दान करने से मजबूत होती है। इसलिए शनिवार को छाया दान किया जाता है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग