

इस साल सावन 4 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। अधिकमास होने की वजह से सावन एक की जगह दो महीने का है।
Image Source : FREEPIKसावन में शिवजी की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। महादेव को प्रसन्न करने लिए यह माह सबसे खास है।
Image Source : FREEPIKसावन शिवजी का प्रिय मास माना जाता है। इस महीने में की गई पूजा और व्रत का कई गुना फल मिलता है।
Image Source : FREEPIKकहते हैं कि एक लोटा जल और 2 बेलपत्र से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन बेलपत्र के अलावा ये पत्ते भी शिवलिंग पर अर्पित किए जा सकते हैं।
Image Source : FREEPIKहिंदू धर्म में पीपल को देव वृक्ष कहा जाता है। इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।
Image Source : FILE IMAGEऐसे में सावन मास में पीपल का पत्ता शिवलिंग पर अर्पित करने से कुंडली के ग्रह दोष से मुक्ति पाया जा सकता है।
Image Source : FREEPIKधतूरे के पत्ते से भी शिवजी की पूजा की सकती है। इस पत्ते को शिवलिंग पर अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
Image Source : FREEPIKबेल पत्र के अलावा महादेव को शमी के पत्ते भी काफी प्रिय है। सावन में प्रतिदिन शिवजी को शमी के पत्ते अर्पित करें।
Image Source : FILE IMAGENext : घर में चूहों का आना क्या देता है संकेत, जानें शुभ या अशुभ