

सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इस दौरान महिलाएं हरे रंग के कपड़ों के साथ ही हरी चूड़ियां भी पहनती हैं।
Image Source : Fileऐसे में आइए जान लेते हैं कि सावन में हरे कपड़े क्यों पहने जाते हैं और इसका फायदा क्या है।
Image Source : Fileभगवान शिव का प्रिय रंग: कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को हरा रंग पसंद है क्योंकि यह रंग प्रकृति और जीवन का प्रतीक है।
Image Source : Fileसावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इससे शिव जी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
Image Source : Fileप्रकृति से जुड़ाव: सावन चारों ओर हरियाली होती है। हरे रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति प्रकृति से जुड़ा महसूस करता है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करता है।
Image Source : Fileशांति और ताजगी: हरा रंग शांति और ताजगी का प्रतीक है। इसे पहनने से मन को शांति और सुकून मिलता है। यह तनाव को कम करता है और मन को तरोताजा रखता है।
Image Source : Fileउर्वरता और समृद्धि: हरा रंग उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है। इसे पहनने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है। यह रंग जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा भरता है।
Image Source : Fileस्वास्थ्य के लिए लाभकारी: हरे रंग को स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यह रंग आँखों को सुकून देता है और दृष्टि में सुधार करता है। साथ ही कुंडली में बुध ग्रह भी मजबूत होता है।
Image Source : Fileइन कारणों से सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ और लाभकारी माना जाता है।
Image Source : FileNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग