

सावन के महीने में शिव पूजन का बड़ा महत्व है। इस माह में शिव कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त पूजा-पाठ और शिवलिंग का अभिषेक भी करते हैं।
Image Source : Socialगंगाजल के साथ ही सावन के महीने में कच्चा दूध भी शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है।
Image Source : Socialऐसे में सवाल उठता है कि सावन के महीने में दूध का सेवन करना चाहिए या नहीं?
Image Source : Socialधार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो चीज भगवान को अर्पित की जाती है उसका सेवन करना अच्छा नहीं होता।
Image Source : Socialइसलिए शिव जी के प्रिय माह सावन में भी आपको कच्चे दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।
Image Source : Socialधार्मिक दृष्टि से तो कच्चा दूध सावन में पीना अच्छा नहीं ही माना जाता साथ ही इसका वैज्ञानिक आधार भी है।
Image Source : Socialसावन के महीने में बारिश और नमी के चलते बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं जिसका असर दूध पर भी पड़ता है।
Image Source : Socialइसलिए कच्चा दूध पीने से आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है, इसलिए भी सावन के दौरान कच्चा दूध पीने से आपको बचना चाहिए।
Image Source : Socialखासकर शिव भक्तों को तो सावन के महीने में कच्चे दूध से दूरी बनाकर रखनी ही चाहिए।
Image Source : SocialNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि