

आपने अक्सर सुना होगा अगर कांच टूट जाए तो लोग कहते हैं यह शुभ नहीं होता है। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या मान्यता है।
Image Source : India Tvक्या वाकई में कांच का टूटना किसी अशुभ घटना का संकेत होता है। इस पर शकुन शास्त्र क्या कहता है आज हम अपको यही बताने जा रहे हैं।
Image Source : INDIA TVकांच या शीशे का संबंध हमारी छवि से होता है क्योंकि यह एक तरह से हमारे लिए दर्पण का कार्य करता है।
Image Source : India Tvकुछ अचानक से ऐसी घटनाएं होती हैं जिस कारण हम सोच में पड़ जाते हैं और मन ही मन घबराते हैं कि कांच टूट गया तो कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए।
Image Source : India Tvफिलहाल शकुन शास्त्र के अनुसार यदि घर में रखा कांच या शीशा अचानक से टूट जाए तो समझ लें कोई आने वाली भारी बला कुछ समय के लिए टल गई है।
Image Source : India Tvआपके ऊपर मंडरा रहा संकट कांच के टूटने का संकेत माना जाता है। यदि कांट टूट जाए तो घबराएं नहीं।
Image Source : INDIA TVइसका यही मतलब है जो परेशानी आपको नुकसान पहुंचाना चाहती थी वह कांच के टूटते ही दूर हो गई है।
Image Source : Freepikयदि आप टूटा हुआ कांच या शीशा घर में रखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है और पुनः आपकी दूर हुई मुसीबतों को खुला निमंत्रण देने जेसा इसे माना जाता है।
Image Source : Freepikजब भी घर में कांच टूटे तो उसे तुरंत बाहर फेंक दें और टूटे हुए शीशे का कभी भी प्रयोग न करें वरना ऐसा माना जाता है कि आप किसी भारी मुसीबत में फंस सकते हैं।
Image Source : FreepikNext : Love Rashifal 18 December 2023: अपने प्रेमी के साथ आज कैसा बीतेगा आपका दिन? पढ़ें लव राशिफल