

शनि जयंती हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। साल 2025 में 27 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी।
Image Source : Socialहालांकि, अमास्या तिथि की शुरुआत 26 मई की दोपहर से हो चुकी है और 27 मई को सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी।
Image Source : Socialउदयातिथि की मान्यता को ध्यान में रखते हुए शनि जयंती का त्योहार 27 मई को ही मनाया जाएगा।
Image Source : Socialइस दिन शनि देव की पूजा के साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए विशेष स्थान और समय पर दीपक भी आपको जलाना चाहिए।
Image Source : Socialशनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती के पावन अवसर पर आपको पश्चिम दिशा में दीपक जलाना चाहिए।
Image Source : Socialपश्चिम दिशा के ग्रह स्वामी शनि हैं इसलिए शनि जयंती पर इस दिशा में दीपक जलाने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Image Source : Socialवहीं शनि जयंती पर पश्चिम दिशा में दीपक जलाने के लिए सबसे सही समय सूर्यास्त के बाद का माना जाता है।
Image Source : Socialसूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में जलाया गया दीपक आपको शनि से जुड़े कई दोषों से मुक्ति दिला सकता है।
Image Source : Socialदीपक जलाते समय अगर आप 'ऊँ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप भी करें तो और भी सार्थक होगा।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग