शनि की साढ़े साती से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

शनि की साढ़े साती से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Image Source : FILE IMAGE

अगर आप शनि साढ़ेसाती से प्रभावित है तो आपको इन उपायों को जरूर करना चाहिए।

Image Source : FILE IMAGE

इन उपायों को करने से शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है। तो चलिए जानते हैं शनि की साढ़ेसाती के उपाय के बारे में।

Image Source : FILE IMAGE

सप्ताह का शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन सूर्यपुत्र की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी माना जाता है।

Image Source : FILE IMAGE

शनिवार के दिन शनि स्त्रोत का पाठ करें। शनि स्त्रोत का पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

Image Source : FILE IMAGE

शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर भगवान शनि देव को सरसों का तेल और काला तिल अर्पित करें। ऐसा करने से शनि साढ़ेसाती से छुटकारा मिलता है।

Image Source : FILE IMAGE

इसके अलावा शनिवार के दिन शनि देव के साथ ही हनुमान जी की भी पूजा करें। बजरंगबली की पूजा करने से भी शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

Image Source : FILE IMAGE

शनि की साढ़े साती से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीच तेल का दीया जलाएं।

Image Source : FILE IMAGE

शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, उड़द दाल, काला तिल, सरसों तेल आदि चीजों का दान करें।

Image Source : FILE IMAGE

शनि साढ़े साती दूर करने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Image Source : FILE IMAGE

शनिवार के दिन शनि मंत्र 'ॐ शं शनिश्चराय नमः' का 108 बार जाप करें।

Image Source : FILE IMAGE

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग