

दीपक को सकारात्मकता और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसलिए सदियों से हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य में दीपक जलाने की परंपरा है।
Image Source : Socialवहीं शनिवार के दिन कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाकर आप जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं।
Image Source : Socialआइए जान लेते हैं कि शनिवार के दिन आपको किन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए।
Image Source : Socialधार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : Socialऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या आदि का बुरा प्रभाव भी कम होता है और शनि की कृपा भी प्राप्त होती है।
Image Source : Socialशनिवार के दिन अगर आप घर के मुख्य द्वार के बायीं ओर दीपक जलाते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है और धन-धान्य आपको मिलता है।
Image Source : Socialशनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।
Image Source : Socialइसके अलावा पीपल और शमी के पेड़ के नीचे शनिवार के दिन दीपक जलाने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : Socialआप भी जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो शनिवार के दिन इन स्थानों पर दीपक जला सकते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग