

शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन पूजा पाठ और स्नान दान आदि किया जाता है।
Image Source : Socialइसके साथ ही हिंदू धर्म में मान्यता रखने वाले लोग, इस दिन रात के समय चांद की रोशनी में खीर रखते हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है, आइए इस बारे में जानते हैं।
Image Source : Socialमान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है।
Image Source : Socialसाल 2024 में 16 अक्टूबर की रात को 8 बजकर 40 मिनट पर चांद की रोशनी में खीर आपको रखनी चाहिए।
Image Source : Socialसुबह लगभग 5 बजे तक इस खीर को चांद की रोशनी में आप रख सकते हैं।
Image Source : Socialरात्रि के समय इस दिन चांद की रोशनी में खीर रखने से बड़े लाभ आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं।
Image Source : Socialचांद की रोशनी में रखी खीर को सुबह के समय खाने पर कई तरह की बीमारियों से आपको छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सौभाग्य की आपको प्राप्ति होती है।
Image Source : Socialइसके साथ ही इस खीर को माता लक्ष्मी को अर्पित करने से धन-धान्य से जुड़ी परेशानियों से आप निजात पा सकते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग